यार भी राह की दीवार समझते हैं मुझे
मैं समझता था मेरे यार समझते हैं मुझे
जड़ उखड़ने से झुकाव है मेरी शाखों में
दूर से लोग समर बार समझते हैं मुझे
क्या खबर कल यही ताबूत मेरा बन जाए
आप जिस तख्त का हकदार समझते हैं मुझे
नेक लोगों में मुझे नेक गिना जाता है
और गुनहगार गुनहगार समझते हैं मुझे
मैं तो खुद बिकने को बाजार में आया हुआ हूँ
और दुकानदार खरीदार समझते हैं मुझे
मैं बदलते हुए हालात में ढल जाता हूँ
देखने वाले अदाकार समझते हैं मुझे
वह जो इस पार हैं इस पार मुझे जानते हैं
यह जो इस पार हैं उस पार समझते हैं मुझे
मैं तो यूँ चुप हूँ कि अंदर से बहुत खाली हूँ
और यह लोग पर असरार समझते हैं मुझे
रोशनी बांटता हूँ सरहदों के पार भी मैं
हम वतन इसलिए गद्दार समझते हैं मुझे
जुर्म यह है कि इन अंधों में हूँ आँखों वाला
और सज़ा यह है कि सरदार समझते हैं मुझे
लाश की तरह सर आब हूँ मैं और शाहिद
डूबने वाले मददगार समझते हैं मुझे
- शाहिद ज़की
मैं समझता था मेरे यार समझते हैं मुझे
जड़ उखड़ने से झुकाव है मेरी शाखों में
दूर से लोग समर बार समझते हैं मुझे
क्या खबर कल यही ताबूत मेरा बन जाए
आप जिस तख्त का हकदार समझते हैं मुझे
नेक लोगों में मुझे नेक गिना जाता है
और गुनहगार गुनहगार समझते हैं मुझे
मैं तो खुद बिकने को बाजार में आया हुआ हूँ
और दुकानदार खरीदार समझते हैं मुझे
मैं बदलते हुए हालात में ढल जाता हूँ
देखने वाले अदाकार समझते हैं मुझे
वह जो इस पार हैं इस पार मुझे जानते हैं
यह जो इस पार हैं उस पार समझते हैं मुझे
मैं तो यूँ चुप हूँ कि अंदर से बहुत खाली हूँ
और यह लोग पर असरार समझते हैं मुझे
रोशनी बांटता हूँ सरहदों के पार भी मैं
हम वतन इसलिए गद्दार समझते हैं मुझे
जुर्म यह है कि इन अंधों में हूँ आँखों वाला
और सज़ा यह है कि सरदार समझते हैं मुझे
लाश की तरह सर आब हूँ मैं और शाहिद
डूबने वाले मददगार समझते हैं मुझे
- शाहिद ज़की
यार भी राह की दीवार समझते हैं मुझे
मैं समझता था मेरे यार समझते हैं मुझे
जड़ उखड़ने से झुकाव है मेरी शाखों में
दूर से लोग समर बार समझते हैं मुझे
क्या खबर कल यही ताबूत मेरा बन जाए
आप जिस तख्त का हकदार समझते हैं मुझे
नेक लोगों में मुझे नेक गिना जाता है
और गुनहगार गुनहगार समझते हैं मुझे
मैं तो खुद बिकने को बाजार में आया हुआ हूँ
और दुकानदार खरीदार समझते हैं मुझे
मैं बदलते हुए हालात में ढल जाता हूँ
देखने वाले अदाकार समझते हैं मुझे
वह जो इस पार हैं इस पार मुझे जानते हैं
यह जो इस पार हैं उस पार समझते हैं मुझे
मैं तो यूँ चुप हूँ कि अंदर से बहुत खाली हूँ
और यह लोग पर असरार समझते हैं मुझे
रोशनी बांटता हूँ सरहदों के पार भी मैं
हम वतन इसलिए गद्दार समझते हैं मुझे
जुर्म यह है कि इन अंधों में हूँ आँखों वाला
और सज़ा यह है कि सरदार समझते हैं मुझे
लाश की तरह सर आब हूँ मैं और शाहिद
डूबने वाले मददगार समझते हैं मुझे
- शाहिद ज़की
0 Commentaires
0 Parts
157 Vue